आजमगढ़ से वापस आते समय पार्टी कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में अखिलेश यादव का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओ को संगठन को मजबूत बनाने की नसीहत दी।
आजमगढ़ से वापस आते समय शनिवार को पूर्व सीएम अखिलेश यादव का सपा नेताओ, कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बाबतपुर एयरपोर्ट पर उनकी गाड़ी में आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव, लालगंज सांसद दरोगा सरोज और वाराणसी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव पहुंचे।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इससे पहले मोहाव में प्रदीप कुमार मौर्य, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट के नेतृत्व में मोहाव में बुके देकर स्वागत किया गया।
बनियापुर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव के नेतृत्व में, हरहुआ में उमेश प्रधान के नेतृत्व में एवं चोलापुर में धनंजय यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। सपा जिलाध्यक्ष ने बनारसी साफ पहनाकर पूर्व सीएम का स्वागत किया।