समर के प्रमोशन का काम देखता था
पुलिस के अनुसार, संजय सिंह जिला जेल में बंद समर सिंह के यूट्यूब चैनल के प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन और मैनेजमेंट का काम देखता था। समर के लेनदेन संबंधी काम और वित्तीय मामलों में भी संजय की एक अहम भूमिका रहती है। इसी वजह से समर के चुनिंदा करीबियों में से संजय की गिनती होती है।
यह भी पढ़ें- Samar Singh: समर सिंह और आकांक्षा दुबे के रिश्ते के खुलेंगे राज, पुलिस को मिली भोजपुरी गायक की रिमांड
आकांक्षा दुबे और समर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस को मिली समर सिंह की रिमांड
बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली गई है।
सिविल जज जूनियर डिवीजन/फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय तनया गुप्ता की अदालत ने बुधवार को समर सिंह की पुलिस रिमांड मंजूर की। समर की पुलिस कस्टडी रिमांड गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। 17 अप्रैल की शाम पांच बजे समर सिंह को जिला जेल में वापस दाखिल किया जाएगा। अदालत में समर सिंह जिला जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश हुआ।
अदालत ने कहा है कि समर को कस्टडी में लेते समय और जेल में दाखिल करने के दौरान पुलिस मेडिकल मुआयना कराएगी। कस्टडी रिमांड के दौरान समर के अधिवक्ता उससे 20 मीटर की दूरी पर रह सकते हैं, लेकिन वह पुलिस के किसी काम में व्यवधान नहीं पैदा करेंगे। पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान समर सिंह के साथ किसी भी तरह का अमानवीय व्यवहार नहीं किया जाएगा।