आकांक्षा दुबे का आखिरी वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
आकांक्षा दुबे का म्यूकस मेंब्रेन ऑफ स्टमक चोक्ड पाया गया। मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी कोवरसिव मटेरियल की वजह से ही पूरा कंजेशन स्टमक के म्यूकस मेंब्रेन में हो सकता है। आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी कलाई पर चोट का निशान बताया गया है।
यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: आकांक्षा की मां मधु दुबे ने की CM Yogi से मांग, मौत की जांच CBI करे, एडीएम सिटी को सौंपा पत्र
अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि आकांक्षा दुबे के पेट में पाया गया 20 एमएल का वह भूरे रंग का पदार्थ क्या है। क्या उसी पदार्थ की वजह से तो नहीं म्यूकस मेंब्रेन चौक हो गई थी। अधिवक्ता ने कहा है कि पूरी उम्मीद है कि वाराणसी कमिश्नरेट के अफसर उनके सवाल का जवाब देंगे। उधर, इस संबंध में एसीपी सारनाथ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आकांक्षा दुबे की मौत फंदा लगाने की वजह से हुई थी। बिसरा सुरक्षित रखा गया है।