फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकांक्षा दुबे मौत प्रकरण: समर सिंह के दोस्त संजय सिंह की जमानत अर्जी पर बहस के लिए कोर्ट ने ये तारीख दी

Thu, 01 Jun 2023 02:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भोजपुरी गायक समर सिंह के करीबी संजय सिंह की जमानत अर्जी पर आज वाराणसी की अदालत में सुनवाई हुई। बता दें कि समर सिंह की जमानत पूर्व में जिला जज की अदालत से खारिज हो चुकी है। 
विज्ञापन
आकांक्षा दुबे और संजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या के प्रकरण में भोजपुरी गायक समर सिंह के करीबी संजय सिंह की जमानत अर्जी पर आज जिला जज वाराणसी डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में सुनवाई हुई। कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत अर्जी पर बहस के लिए तीन जून की तिथि नियत की है।

विज्ञापन

बता दें कि वादिनी मधु दूबे की तरफ से अधिवक्ता प्रेम प्रकाश सिंह गौतम व शशांक शेखर त्रिपाठी ने कोर्ट में हाजिर होकर जबाब दाखिल करने हेतु समय मांगा था। 
यह भी पढ़ें- Varanasi: राजधानी एक्सप्रेस के सामने कूद कर युवती ने दी जान, दूसरे शख्स की भी कटकर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर कोर्ट ने एक जून यानी आज की तारीख अगली सुनवाई के लिए दी थी। कोर्ट ने अब तीन जून की तारीख दे दी है। समर सिंह की जमानत पूर्व में जिला जज की अदालत से खारिज हो चुकी है। प्रकरण के मुताबिक वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को कर ली थी। अभिनेत्री की मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह व अन्य के खिलाफ थाना सारनाथ में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें