फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर शो देखना है तो पहुंचिए डोमरी: गंगा पार से फाइटर जेट्स का बेस्ट व्यू, अस्सी से केदारघाट तक मायूसी

Sat, 24 Oct 2026 10:58 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

एयर शो देखने के लिए वाराणसी में लाखों की संख्या में लोग नमो घाट से लेकर अस्सी घाट तक पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि डोमरी से फाइटर जेट्स का बेस्ट व्यू दिखा, हालांकि अस्सी से केदारघाट तक मायूसी रही। 
विज्ञापन
ये तस्वीर सारंग टीम के पायलट ने खींची है और अमर उजाला को एक्सक्लूसिव दी है - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में सुबह 11 से लेकर दो बजे तक अस्सी घाट पर परिवार के साथ बैठे रहे, लेकिन आसमान की ओर देख मायूसी हुई। चुनिंदा प्लेन भी कब उड़ गए पता नहीं चला। केदारघाट पर चार घंटे बैठे रहे, लेकिन सारंग और हार्वर्ड को छोड़कर बाकियों का अच्छा नजारा या फोटो नहीं आ पाई। वहीं, दशाश्वमेध घाट पर अद्भुत नजारे देखने को मिले। कम से कम 50 से 60 विमानों को नजदीक से देखा। ये बातें बृहस्पतिवार को कई घाटों से एयर शो देखने पहुंचे जयंत, पूजा और विनय ने बताईं। 

विज्ञापन


लोगों और सोशल मीडिया पर चल रही राय को मानें तो गंगा पार डोमरी से एयर शो का बेस्ट व्यू मिल रहा है। यदि नमो घाट पर वायुसेना के जारी पास आपके पास नहीं है तो यह विकल्प सबसे बेहतर है। 

ज्यादातर विमान अपने करतब और राउंड डोमरी से ले रहे हैं। इसे देखना काफी रोमांचकारी है। यहां सबसे नजदीक से फाइटर जेट देखने का अनुभव मिल रहा है। कई बार तो विमान जो रंग छोड़ रहे वो भी वहीं पर गिर रहे हैं। 
विज्ञापन


दूसरा विहंगम व्यू राजघाट और भैंसासुर घाट से मिलेगा। यहां से भी सभी विमानों की कलाबाजी देखी जा सकती है और फोटो और वीडियो काफी आकर्षक बन रहे। इसके बाद गाय घाट, पंचगंगा, सिंधिया घाट, ललिता घाट से लेकर दशाश्वमेध घाट तक विमानों के हैरतअंगेज करतब का अद्भुत नजारा काफी अच्छा दिख रहा है। ललिता घाट पर हेलीकॉप्टर से कमांडो की ड्रिल देखने को मिलेगी, जिसमें वे रस्सी के सहारे हेलीकॉप्टर से क्रूज पर उतरेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें