फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस की हवा फिर हुई जहरीली: शिवपुर में सबसे अधिक रहा वायु प्रदूषण, जानें अन्य इलाकों का हाल

Sat, 06 Nov 2021 08:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दीपावली की रात आतिशबाजी के कारण बनारस की हवा फिर से जहरीली हो गई। बृहस्पतिवार की रात बनारस का एयर क्वालिटी इंडेक्स तीन सौ के ऊपर चला गया था।  शहर में सबसे अधिक प्रदूषित इलाके शिवपुर की हवा तो दिल्ली एनसीआर की तरह रही। 
विज्ञापन
वाराणसी में अस्सीघाट से लेकर अन्य घाटों पर दिखी धुंध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली की रात आतिशबाजी के कारण बनारस की हवा खराब हो गई। सबसे अधिक प्रदूषित इलाका शिवपुर रहा। दीपावली के बाद धुंध की चादर से छा गई थी। सोनारपुरा, पांडेयपुर और मैदागिन भी प्रदूषित रहे। सीपीसीबी के अनुसार, दीपावली की रात बनारस का एयर क्वालिटी इंडेक्स 304 दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


क्लाइमेट एजेंडा संस्था ने दीपावली की रात दो बजे से शुुक्रवार सुबह आठ बजे तक शहर में 10 जगहों पर प्रदूषण की जांच की। शनिवार को जारी आंकड़ाें के अनुसार शिवपुर सबसे अधिक, इसके बाद सोनारपुरा, पांडेयपुर और मैदागिन में प्रदूषण रहा। पिछले साल की तरह रवींद्रपुरी, लंका का इलाका तुलनात्मक रूप से साफ रहा।

शिवपुर में पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 798 यूनिट प्रति घन मीटर पहुंच गई जो सरकार द्वारा निर्धारित स्तर से आठ गुना अधिक था। पीएम 2.5 का स्तर 401 दर्ज किया जो कि साढ़े छह गुना अधिक रहा। संस्था की एकता शेखर ने बताया कि दीपावली के बाद के यह आंकड़े स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं।
विज्ञापन


प्रबंधन में कमी के कारण आम लोग कचरा जलाने को बाध्य हैं। आंकड़े बताते हैं कि शहरी कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से मौजूद संकट और सड़कों की धूल ने पटाखों से पैदा होने वाले प्रदूषण को कई गुना बढ़ा दिया। 
विज्ञापन

शनिवार को मलदहिया रहा सबसे अधिक प्रदूषित

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शनिवार को बनारस का एयर क्वालिटी इंडेक्स 194 दर्ज किया गया। सबसे अधिक प्रदूषित इलाका मलदहिया था जहां एक्यूआई 240, भेलूपुर में 219, बीएचयू में 168 और अर्दली बाजार का एक्यूआई 151 रहा। 

नगर निगम ने कराया पानी का छिड़काव
शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बाद नगर निगम की ओर से शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया गया। टैंकरों से मुख्य मार्ग पर पानी छिड़ककर उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें