फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामेदार रही अग्रवाल समाज की बैठक, चुनाव मार्च में

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री काशी अग्रवाल समाज के साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। सभा ने प्रबंध समिति का कार्यकाल तीन माह बढ़ाते हुए अगले साल मार्च में चुनाव कराने का निर्णय लिया है। बैठक के दौरान साधारण सभा दो खेमे में बंटी हुई नजर आई। सदस्यों ने कार्यकाल बढ़ाने का विरोध करते हुए जल्द से जल्द चुनाव कराने की मांग की। अग्रवाल समाज के निर्वाचन और निर्वाचन की तारीख में विलंब के कारण समाज के लोगों में आक्रोश नजर आया।
विज्ञापन

रविवार को अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज सभागार में साधारण सभा की बैठक हंगामे के साथ ही शुरू हुई। साधारण सभा की बैठक शुरू होने के बाद प्रबंध समिति ने कार्यकाल बढ़ाने का मसौदा पेश किया, जिसके बाद सदस्यों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। अमित अग्रवाल ने प्रबंध समिति के औचित्य पर ही सवाल खड़ा करते हुए कहा कि 2020 में चुनाव होना था उसके लिए तिथि की घोषणा हो चुकी थी ऐसे में वर्तमान समिति को पद पर बने रहने का औचित्य ही नहीं है। प्रबंध समिति के पदाधिकारी हरीश अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के चलते चुनाव स्थगित किया गया था। भरत कृष्ण अग्रवाल ने प्रबंध समिति को भंग कर तत्काल चुनाव कराने की मांग उठाई। प्रबंध समिति के मुताबिक अगला चुनाव मार्च में 2022 से 2025 के लिए कराया जाएगा। इस दौरान अनिल जैन, अनिल बंसल, संजय अग्रवाल, डॉ. राजेश अग्रवाल, आमोदजी अग्रवाल, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें