फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Bharti: अग्निवीर भर्ती के लिए आंखों और अंगुलियों का सत्यापन जरूरी, 10 अप्रैल तक आवेदन का मौका

Thu, 03 Apr 2025 04:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

अग्निवीर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के आंख और अंगुलियों का सत्यापन जरूरी होगा। ऐसा पहली बार किया जा रहा है। दौड़ के समय ग्राउंड में ही वेरिफाई के लिए आंख और अंगुलियों को स्कैन किया जाएगा। 
विज्ञापन
अग्निवीर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निवीर के लिए युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया 12 मार्च से चल रही है। युवा 10 अप्रैल तक www.joinindianarmy.nic.in पर आवेदन कर सकते है। सेना भर्ती कार्यालय पहली बार दौड़ के समय ग्राउंड में ही आधार कार्ड से वेरिफाई करने के लिए युवाओं के हाथ का छाप और आंख की रेटिना को स्कैन करेगा। इसके बाद ही वेरिफाई करने के बाद उन्हें ग्राउंड में एंट्री देगा।

विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि पहले लोग बहाना बनाते थे कि उनकी फोटो आधार कार्ड में मैच नहीं हो रही है, क्योंकि फोटो पुरानी है। इसकी वजह से उनकी पहचान नहीं हो पाती थी। इसकी को देखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण भारत सरकार के साथ समझौता हुआ है। इसके बाद ग्राउंड पर ही युवाओं का सत्यापन हो सकेगा।

जिन युवाओं की मैचिंग होगी, उन्हें ही प्रवेश दिया जाएगा। इससे रैली में गलत लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। वाराणसी सेना भर्ती कार्यालय से बनारस समेत चंदौली, मऊ, भदोही, आजमगढ़, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र, गोरखपुर, गाजीपुर, जौनपुर, देवरिया जुड़े हैं।

विज्ञापन

33217 युवाओं ने किया आवेदन

सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार पिछले साल जहां लगभग 49 हजार लोगों ने आवेदन किया था। वहीं अबकी बार मंगलवार तक 33217 युवाओं ने आवेदन किया है। आवेदन के लिए अभी 8 दिन का समय बचा हुआ है। गाजीपुर के युवाओं का रुझान ज्यादा देखने को मिल रहा है। सोनभद्र के युवाओं की दिलचस्पी कम दिख रही है। गाजीपुर में सबसे ज्यादा 6596, बलिया 4789, गोरखपुर 4319, आजमगढ़ 3051, वाराणसी 2919, देवरिया 2648, जौनपुर 2407, चंदौली 2193, मऊ 1836, मिर्जापुर 1476, संत रविदास नगर 816 और सोनभद्र में 167 युवाओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

190 युवाओं ने कराया नंबर, ईमेल अपडेट

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल ने बताया कि आवेदन करते समय युवा नियमों का ध्यान नहीं दे रहे हैं। अभी तक 190 से अधिक युवा ईमेल, आधार, फोन नंबर बदलवाने के लिए आ चुके हैं। इसमें कई युवा तो ऐसे भी हैं, जो पिछली बार जो नंबर डाले थे, वह बंद हो गया है अब उसे बदलवाने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा सुबह 9 से शाम के 6 बजे तक सुधार करा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: सेबी से क्लियरेंस के बाद एनएसई में लिस्ट होगा नगर निगम बॉन्ड, अप्रैल में किया जा सकता है जारी

क्या कहते हैं अधिकारी
अग्निवीर के लिए सेना भर्ती कार्यालय पहली बार आंख और अंगुलियों का सत्यापन कराएगा। ताकि सही युवा का चयन हो सके। -कर्नल शैलेश कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें