अफजाल अंसारी ने कहा कि मोदी का जादू खत्म हो चुका है। वो तो बनारस से सटी तीनों सीटें भी हार गए। उत्तर प्रदेश में भाजपा के लोकसभा चुनाव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाल दिया। अंतिम चरण में योगी आदित्यनाथ के प्रयास से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस से जीते। योगी आदित्यनाथ मजबूती से न लगते तो मोदी चुनाव हार जाते।