फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: आगामी त्योहारों के लिए अपर पुलिस कमिश्नर ने परखी सुरक्षा-व्यवस्था, सड़क पर उतरकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Sun, 17 Oct 2021 09:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अपर पुलिस कमिश्नर सुभाष चंद्र दुबे ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगामी त्योहारों को देखते हुए वाराणसी में अपर पुलिस कमिश्नर सुभाष चंद्र दुबे ने दशाश्वमेध क्षेत्र में पुलिस बल के साथ भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने और त्योहारों के दौरान सुरक्षा और सतर्कता बनाए रखने के लिए मातहतों को निर्देश दिया।

विज्ञापन


अपर पुलिस कमिश्नर ने थाने का निरीक्षण करने के साथ ही जनता से जुड़े मामलों के जल्दी निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

अपर पुलिस कमिश्नर सुभाष चंद्र दुबे ने थाना स्तर पर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट बनाने के साथ ही वांछितों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। उन्होंने शहर का प्रमुख क्षेत्र होने की वजह से कानून-व्यवस्था सशक्त बनाए रखने और नागरिकों की सुविधा का भी ध्यान रखने का निर्देश दिया। क्षेत्र में अपर पुलिस कमिश्नर सुभाष चंद्र दुबे ने भ्रमण करके व्यवस्थाओं को खुद परखा और सुधार की हिदायत भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें