शिवपुर पोस्टमार्टम हाउस का सीएमओ ने किया निरीक्षण
- फोटो : सोशल मीडिया।
बीएचयू परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर अब शवों का पोस्टमार्टम नहीं किया जाएगा। अब पोस्टमार्टम संबंधी सभी कार्य शिवपुर में बने आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस में कराया जाएगा। शनिवार से यहां पोस्टमार्टम शुरू हो गया है। अपर निदेशक/ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वी बी सिंह ने बताया कि शिवपुर में बने आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस तक जाने वाले मार्ग को दुरुस्त करा कर समस्त उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है।