Sidharth Malhotra In Kashi Vishwanath Temple : महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में आम भक्तों की तरह सिद्धार्थ मल्होत्रा भी दर्शन को पहुंचे। इस दौरान फैंस उनको अपने बीच देख खुश हो गए। काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन कर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बाबा का आशीर्वाद लिया।
भगवान शिव की नगरी काशी में महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर बेहद उत्साह का माहौल है। इस मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए पहुंची। काशी के गली- चौराहों पर बम बम भोले की गूंज सुनाई देती रही। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी बाबा विश्वनाथ के दर्शन को धाम में पहुंचे।
विज्ञापन
वीआईपी दर्शन पर रोक की वजह से आम लोंगो की तरह ही एक्टर ने भी बाबा के दर्शन किए। उनको अपने बीच देख फैंस में भी खुशी की लहर दौड़ गई। दोगुने जोश में भक्तों ने हर- हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे।
महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में सुगम दर्शन पर रोक लगी है वहीं सभी प्रकार के टिकट भी निरस्त हैं। महाशिवरात्रि पर बाबा के दर्शन को लाखों की संख्या में भक्त उमड़ रहे हैं। इसलिए भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है।