फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Accident: दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 08 Mar 2024 08:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi Accident: मुस्तफाबाद निवासी अंशुमान सिंह (27) बुधवार को ढाब के सिवान में निजी नलकूप से खेतों की सिंचाई करने के बाद देर शाम अपनी बाइक से घर जा रहा था। सोता पुल से कुछ दूरी पर वह पहुंचा था कि सामने से आई बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। राहगीरों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। डॉक्टरों ने दो घायलों को प्राथमिक उपचार के उपरांत घर भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत में ढाब स्थित सोता पुल के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर चौबेपुर थाने की पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


मुस्तफाबाद निवासी अंशुमान सिंह (27) बुधवार को ढाब के सिवान में निजी नलकूप से खेतों की सिंचाई करने के बाद देर शाम अपनी बाइक से घर जा रहा था। सोता पुल से कुछ दूरी पर वह पहुंचा था कि सामने से आई बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। राहगीरों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। डॉक्टरों ने दो घायलों को प्राथमिक उपचार के उपरांत घर भेज दिया।

गंभीर रूप से घायल अंशुमान सिंह की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि तीन भाइयों में दूसरे नंबर का अंशुमान दो पुत्रियों का पिता था। पिता खेती कर घर चलाते हैं।
विज्ञापन


मिट्टी लादे हुए ट्रैक्टर घर में घुसा, तीन घायल
लोहता के कोटवा गांव में मिट्टी लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। उसकी चपेट में आकर तीन लोग घायल हो गए। सभी का उपचार निजी चिकित्सालय में चल रहा है। लोहता थाना के कोटवा चौकी क्षेत्र में अवैध मिट्टी का खनन रात में काफी तेजी से होता है। मिट्टी लादकर ट्रैक्टर को चालक काफी तेजी से चलाते हैं।

कभी बाइक और कभी साइकिल सवार तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो जाते हैं। बुधवार रात ट्रैक्टर कोटवा डिहवा में नौशाद के घर में घुस गया। हादसे में उनके घर के आगे का हिस्सा गिर गया। नौशाद, बानो और अशरफ घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें