इस दौरान अलग-अलग गाड़ियों के पार्ट को भी एसीपी ने जब्त करा लिया। दुकान को सील करते हुए गाड़ियों के कागजात दिखाने के लिए दुकानदारों को 24 घंटे की मोहलत दी गई। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान आसपास के कई दुकानदार मौके से भाग निकले। एसीपी चेतगंज अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि दुकान को सील करा दिया गया, वहीं कबाड़ी दुकानदार को गाड़ियों के कागजात दिखाने के लिए शुक्रवार तक की मोहलत दी गई है।
चेतगंज थाना क्षेत्र के पिशाचमोचन और चौकाघाट क्षेत्र में चोरी और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों के पार्ट बेचे जाते हैं। दुकानों से कम मूल्य पर यहां से लोग गाड़ियों पार्ट खरीदते हैं। सबसे बड़ी कबाड़ मंडी पिशाचमोचन में कई बार पुलिस ने छापा मारा लेकिन अब भी गाड़ियां काटी जा रही हैं। चौकाघाट में बड़े वाहनों को काटा जा रहा है। बताया जाता है कि चौकाघाट में मशीनों के जरिए चंद घंटे में ट्रक के पार्ट अलग-अलग हो जाते हैं।