फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: धर्म और मोबाइल का एक्सपर्ट है वंदे भारत पर पथराव का आरोपी, ATS खंगाल रही अतीत

Fri, 04 Oct 2024 12:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वंदे भारत पर पथराव करने वाला आरोपी ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है। पूछताछ में मिले जवाब से एटीएस असंतुष्ट है। उससे और कड़ाई से पूछताछ की जाएगी। शाहिद मोबाइल की तकनीक का एक्सपर्ट भी है।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन पर पथराव कराने का आरोपी मोहम्मद हुसैन उर्फ शाहिद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर 300 रुपये देकर पथराव कराने का आरोपी मोहम्मद हुसैन उर्फ शाहिद ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है। इसके बावजूद इस्लाम के साथ ही मोबाइल से संबंधित तकनीक पर उसकी पैठ गहरी है। पूछताछ में उसके जवाबों से एटीएस के अफसर संतुष्ट नहीं नजर आए। इसलिए एटीएस शाहिद के मोबाइल के साथ ही उसका अतीत भी खंगाल रही है।

विज्ञापन


एटीएस के अफसरों की जांच और शाहिद से पूछताछ में सामने आया कि वह देश के अलग-अलग महानगरों में रह कर मजदूरी का काम करता रहा है। जब उसे काम से छुट्टी मिलती थी वह चौरहट, पुरानी बस्ती पड़ाव स्थित किराये के कमरे पर भी आता-जाता रहता था। 

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव का मामला अगस्त में समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ तो वह पड़ाव से बंगलूरू भाग गया था। लगभग एक महीना रहने के बाद जब वह आश्वस्त हो गया कि अब उसे कोई नहीं पकड़ेगा तो वह बंगलूरू से भागलपुर चला गया। इधर एटीएस की टीम ने गिरफ्तार पवन से पूछताछ कर शाहिद के बारे में पूरी जानकारी जुटा ली थी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

शाहिद ने मोबाइल का डेटा कर दिया था डिलीट
शाहिद पड़ाव स्थित अपने कमरे में आया था और कामकाज के सिलसिले में अहमदाबाद जाने की तैयारी में था। उसी दौरान एटीएस की टीम ने छापा मार कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गिरफ्तार किए जाने से पहले शाहिद अपने मोबाइल के सभी डेटा डिलीट कर चुका था। एटीएस मोबाइल से डिलीट किए हुए डेटा को रिकवर करने के प्रयास में जुटी है। मोबाइल के डेटा रिकवर होने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शराब पीने का आदी है पवन
पवन शराब पीने का आदी है। इसके बाद शाहिद अपना किराये का कमरा छोड़ कर भाग गया था। एटीएस की पूछताछ में हुसैन ने बताया कि उसका मुख्य उद्देश्य ट्रेन पर पथराव कर उसकी स्पीड कम करना रहता है। स्पीड कम होने पर गेट और खिड़की के पास बैठे यात्रियों से मोबाइल छीनने में आसानी होती है। हालांकि शाहिद के जवाब से एटीएस संतुष्ट नहीं है। उसका मोबाइल जांच के लिए एटीएस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें