फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: ईंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने मासूम छात्र को कुचला, मौके पर मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 29 Aug 2021 06:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के चुमकुनी गांव के पास रविवार को एक ट्रैक्टर ने 10 साल के मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर सहित चालक को पकड़ लिया और सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रौना कलां ईंट भट्ठे से एक ट्रैक्टर ईंट लेकर चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग से रविवार शाम साढ़े तीन बजे चौबेपुर की तरफ जा रहा था। इस दौरान एक ऑटो से पास लेने के चक्कर में सड़क किनारे चल रहे बच्चे को कुचल दिया। वह चुमकुनी गांव से कुछ खाने का सामान लेकर आ रहा था। मृतक बच्चा देवलपुर गांव के राजकुमार राम का बेटा विजय(10) था, जिस पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया था।

घटनास्थल पर ही मौत होने से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और जमकर पीटा। बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों ने चौबेपुर बाबतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलने पर चौबेपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए और चालक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक का पिता मजदूरी करता है। मृतक मासूम कक्षा-5 का प्राथमिक विद्यालय मुनारी का छात्र था। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई अजय राम व मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। जाम से लोगों को हटवाने के लिए सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय भी पुलिस बल के साछथ पहुंच गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें