दीवानगंज (गंगा नगर कॉलोनी) स्थित नूडल बनाने के कारखाने में बुधवार की रात अचानक आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने पानी फेंक आग पर काबू पाया।
आदमपुर थाना अंतर्गत दीवानगंज निवासी नवीन कुमार का घर में ही नूडल बनाने का कारखाना है। रात के समय कारखाने में नूडल बनाते वक्त आग लग गई। नवीन कुमार ने बताया कि आग लगने के कारण तैयार नूडल, मैदा सहित अन्य सामान जल कर नष्ट हो गए। इस दौरान कोई झुलसा नहीं है। सूचना पर आदमपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
बिना टैक्स व परमिट के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग का अभियान बुधवार को भी जारी रहा। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने सात वाहनों को सीज किया। परिवहन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र के नेतृत्व में चोलापुर, मिर्जामुराद, लालपुर, राजातालाब, रोहनिया आदि जगहों पर अभियान चलाया गया।
इसमें पांच ऐसी बसें पकड़ी गईं, जिनका रोड टैक्स कई साल से जमा नहीं था। यात्रीकर अधिकारी मिथिलेश सिंह ने चार ओवरलोड बसों का चालन किया। इसके अलावा दो बसों को बिना परमिट में सीज किया। प्रर्वतन दल के आरटीओ उदय वीर सिंह ने बताया कि प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट परिवहन उपायुक्त एके सिंह को भेजी जाएगी।
पढ़ें-
दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 26, 28 और 30 जनवरी को निरस्त रहेगी, ट्रेनों की चाल पर असर डाल रहा कोहरा