फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: वैदिक गणित में डिप्लोमा की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू, डॉ. प्रशांत बोले- विज्ञान के अनसुलझे पहलुओं का एकमात्र समाधान वैदिक गणित

Wed, 19 Jan 2022 11:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू के वैदिक विज्ञान केंद्र की ओर से संचालित एक वर्षीय वैदिक गणित में डिप्लोमा की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं। बुधवार को राजकीय पॉलिटेक्निक महाराष्ट्र के विभागाध्यक्ष और गणितज्ञ डॉ. प्रशांत शर्मा ने कहा कि वर्तमान विज्ञान के विनाशकारी व अनसुलझे पहलुओं का एकमात्र समाधान वैदिक गणित के 304 सूत्रों में है।
विज्ञापन
वैदिक विज्ञान केंद्र, बीएचयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय बीएचयू के वैदिक विज्ञान केंद्र की ओर से संचालित एक वर्षीय वैदिक गणित में डिप्लोमा के बारे में अधिक से अधिक छात्रों को जानकारी दी जा रही है। ऑनलाइन कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। बुधवार को राजकीय पॉलिटेक्निक महाराष्ट्र के विभागाध्यक्ष और गणितज्ञ डॉ. प्रशांत शर्मा ने कहा कि वैदिक गणित से ही व्यक्तित्व विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

विज्ञापन


डॉ. प्रशांत शर्मा ने वैदिक गणित के शुरुआती परिणामस्वरूप गणना, समय, जगह व ऊर्जा की बचत में आश्चर्यजनक कटौती संभव है। वर्तमान विज्ञान के विनाशकारी व अनसुलझे पहलुओं का एकमात्र समाधान वैदिक गणित के 304 सूत्रों में है।

ऐसे में बीएचयू जैसे अनुसंधान केंद्र और अनुसंधानकर्ताओं को विषय की गहराई को समझकर वसुधैव कुटुंबकम के दायित्व का निर्वाह करना होगा। केंद्र समन्वयक प्रो. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. एसएल मौर्य, डॉ. पंकज तिवारी, डॉ. बजरंग चतुर्वेदी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में कोरोना: 30 बच्चों समेत 634 मिले कोविड पॉजिटिव, संक्रमण दर में गिरावट जारी, स्वस्थ हुए 1023 मरीज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें