फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वाक करने निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी (वाराणसी)। भीषमपुर में सड़क हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

कपसेठी थाना के दिलावलपुर गांव निवासी लालजी सिंह (67) प्रतिदिन की भांति शुक्रवार को मार्निगिं वाक करने गए थे। वह भीषमपुर-लालपुर मार्ग पर टहल रहे थे। इसी दौरान लालपुर से भीषमपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल लालजी सिंह को सेवापुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान शुक्रवार की दोपहर उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलने पर उनकी पत्नी चंद्रावती सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग का एक पुत्र है। बुजुर्ग किसानी करते थे। उधर, हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकला। समीप मौजूद अन्य लोगों ने बाइक का नंबर नोट कर पुलिस को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें