फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के बेटे शाह के खिलाफ की मांग को लेकर 'आप' का प्रदर्शन

Thu, 12 Oct 2017 09:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़/बलिया
विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के खिलाफ जांच की मांग की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय शाह की कंपनी पर अवैध तरीके से कमाई और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पूर्वांचल के कई जिलों में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


आजमगढ़ में विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने जय शाह के विरुद्ध एफआईआर लिखकर उनकी गिरफ्तारी करने और राष्ट्रपति को मामले का संज्ञान लेने का पत्रक कलक्ट्रेट में सौंपा।  

कार्यकर्ताओं ने  कहा कि सत्ता पक्ष के करीबी उद्योगपति और भाजपा के नेता कमाई में बेतहाशा वृद्धि के साथ फोर्ब्स जैसे पत्रिका में नाम दर्ज करवा रहे हैं। किसान, व्यापारी, और रोजगार दम तोड़ रहा है।
विज्ञापन


अडानी कंपनी के कारोबार में 66 प्रतिशत, मुकेश अंबानी के कारोबार में 67 प्रतिशत, बाबा रामदेव के कारोबार में 173 प्रतिशत, अमित शाह के कारोबार में 300 फीसदी और जय शाह के कारोबार में 16000 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस लूट के उजागर होने पर सफाई दी जा रही है।

नगर अध्यक्ष तेज बहादुर यादव ने कहा कि भाजपा अपने लोगों को गलत तरीकों से फायदा पहुंचा रही है। बलिया में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपकर जय शाह के खिलाफ जांच करने के उपरांत कार्रवाई की मांग की गई।

'आप' के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कभी वंशमुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त का नारा बुलंद करने वाली भारतीय जनता पार्टी आज खुद ही वंशवाद के पौधे को सिंचित करने में जुटी हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन

नई पेंशन योजना की शवयात्रा निकाली

आल टीचर्स एवं इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
ऑल टीचर्स एवं इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के तत्वावधान में नई पेंशन योजना की शव यात्रा गुरुवार को आजमगढ़ में निकाली गई। शव यात्रा को भ्रमण कराने के बाद कलेक्ट्रेट चौराहे पर उसका दहन किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा।  

एसोसिएशन ने इससे पहले डा.अंबेडकर पार्क में जनसभा की। जनसभा को संबोधित करते हुए अटेवा के जिला संयोजक रामरतन यादव ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन को बहाल नहीं किया जाएगा हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

महामंत्री नारायण सिंह और मीडिया प्रभारी मयंक यादव ने कहा कि आज नई पेंशन योजना युवा कर्मचारियों के लिए अभिशाप है। इसका दहन कर सभी युवा एक मंच पर आ चुके है। कोषाध्यक्ष बाबू राम ने कहा कि कि पेंशन बूढ़ापे की लाठी होती है।

आज पेंशन विहीन सभी कर्मचारियों ने संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। अटेवा के समर्थन में प्राथमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, टीईटी मोर्चा, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, मृतक आश्रित संघ के अध्यक्ष शामिल रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें