फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापित करा लें आधार, नहीं तो अटक जाएगी पेंशन: वाराणसी में 86298 पेंशनर्स, महज छह हजार ने कराया सत्यापित

Thu, 31 Mar 2022 04:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में पेंशनरों की संख्या 86 हजार 298 है। इनमें से करीब छह हजार लोगों का प्रमाणीकरण का कार्य पूरा कर लिया है। हाल ही में जारी एक आदेश के बाद अब सभी लाभार्थी पेंशनरों के आधार का सत्यापन जरूरी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
सत्यापित करा लें आधार, नहीं तो अटक जाएगी पेंशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ पाने वाले लाभार्थियों को आधार सत्यापन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। आने वाले दिनों में आधार सत्यापित नहीं होगा, तो उनको पेंशन नहीं मिलेगी। नाम और मोबाइल नंबर में अगर संशोधन कराना है तो संबंधित लाभार्थी जनसेवा केंद्र पर डाटा सीडिंग करा सकते हैं। पेंशन के लिए एक मोबाइल नंबर का ही प्रयोग होगा, जिसमें सीडिंग के दौरान ओटीपी की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन


प्रमाणीकरण और सीडिंग का कार्य पूरा होने के बाद ही अगले वित्तीय वर्ष में पेंशन मिल सकेगी। वाराणसी में पेंशनरों की संख्या 86 हजार 298 है। इनमें से करीब छह हजार लोगों का प्रमाणीकरण का कार्य पूरा कर लिया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने ग्राम पंचायत अधिकारियों, पंचायत सहायकों और नगरीय क्षेत्रों में लेखपालों को वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण व आधार सीडिंग कराने की जिम्मेदारी दी है। 

पेंशनरों के आधार का सत्यापन जरूरी

जिला समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति ने बताया कि जिले में योजना के तहत 86 हजार 298 पेंशनर्स हैं। इनमें दिव्यांग और निराश्रित महिला पेंशनर भी शामिल हैं। हाल ही में जारी एक आदेश के बाद अब सभी लाभार्थी पेंशनरों के आधार का सत्यापन जरूरी कर दिया गया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे कराएं सत्यापन

लाभार्थी पेंशनरों को अपने आधार के सत्यापन के लिए sspy.up.gov.in वेबसाइट पर पेंशन स्कीम पर क्लिक करके वृद्धा पेंशन, दिव्यांग और निराश्रित महिला पेंशन का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया में बैंक खाता नंबर, पंजीकरण नंबर, मोबाइल नंबर डालना होगा। सभी विकल्प भरने के बाद एक ओटीपी मिलेगा, जिसे भरकर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। इसके अलावा सहज जनसेवा केंद्र पर अपने आधार का सत्यापन करा सकते है। 
 
एक नजर में
- कुल पेंशनर्स की संख्या- 86298
- अब तक प्रमाणित पेंशनर्स - 6500 करीब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें