फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह है हाल : आठ उप डाकघर में नहीं बन रहे आधार कार्ड, लोग परेशान; कहीं मशीन नहीं-कहीं स्टाफ की कमी

Sat, 07 Sep 2024 05:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आधार कार्ड अपडेट और नया न बन पाने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अन्य जगहों पर लंबी-लंबी कतार भी लग जा रही है। धूप में खड़े होकर लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में आधार कार्ड बनवाने के लिए लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधार कार्ड बनवाने और संशोधन के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह छह बजे से ही डाकघर के बाहर लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। पश्चिम डाक मंडल के 8 डाकघरों में अभी भी आधार नहीं बन पा रहे हैं। 32 उप डाकघरों में आधार कार्ड बनना है, लेकिन सिर्फ 24 में ही बन पा रहा है। बाकी जगहों पर मशीन न होने, स्टाफ न होने और डाकिया के समय से न बैठने के चलते दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन


किसान सम्मान निधि योजना और फ्री राशन के लिए सरकार ने केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है, लेकिन एक महीने के बाद भी डाकघर और आधार केंद्र पर लोगों की संख्या कम नहीं हो रही है। डाक विभाग ने सुबह सात से शाम छह बजे तक आधार कार्ड काउंटर खोला दिया है, जबकि पहले सुबह 10 से शाम 6 बजे तक की काउंटर खुलता था। वाराणसी पश्चिम मंडल पर पहुंचे हर्ष मिश्रा ने बताया कि कई दिनों से बच्चों का आधार अपडेट कराने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। दो बजे तक नंबर नहीं आया। शिवपुर के डाकघर में चक्कर लगा चुके हैं।

उप डाकघरों में एक दिन में 100 लोगों का ही आधार कार्ड संशोधित हो रहा है। बाबतपुर, बड़ागांव, जयापुर आराजीलाइन, कमच्छा में संशोधन पूरी तरह ठप है। जबकि डाक विभाग की तरफ से सभी उप डाक घरों में आधार कार्ड बनाने और संशोधन के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


डाक अधिकारी ने बताया कि जल्द ही सभी उप डाक घरों में आधार कार्ड बनने लगेंगे। जहां कम बन रहे हैं, उनकी जांच कराई जाएगी। भीड़ को देखते हुए समय में भी परिवर्तन किया गया है। नई लॉगिन भी बनाने का बात चल रही है। जहां लोग नहीं है उनकी नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें