फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बिहार-यूपी सीमा से मादक पदार्थ की तस्करी, चंदौली सांसद ने PM को पत्र लिखकर की CBI जांच की मांग

Sat, 07 Sep 2024 05:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बिहार- यूपी की सीमा से शराब, गोवंश और बालू तस्करी रोकने की मांग को लेकर चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने पीएम को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है। 
विज्ञापन
चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजकर बिहार-यूपी सीमा से मादक पदार्थ की तस्करी की सीबीआई जांच की मांग की है। टैगोर टाउन स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों से चंदौली सांसद ने कहा कि इस संबंध में पहले भी संसद में सवाल उठाया था। इसके बाद भी अब तक कोई प्रगति नहीं हुई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरा संसदीय क्षेत्र चंदौली की सीमा बिहार से सटी है। बिहार में शराबबंदी के कारण यूपी की सीमा से सड़क और रेल मार्ग के जरिये बड़े पैमाने पर शराब तस्करी हो रही है। इससे कानून व्यवस्था और बड़े पैमाने पर हजारों करोड़ रुपये राजस्व की हानि हो रही है।

सीमा पर कर्मनाशा नदी होने के कारण बालू की तस्करी, शराब, गोवंश की तस्करी लगातार हो रही है। इस कार्य में स्थानीय पुलिस के बड़े अधिकारी और रेलवे पुलिस के बड़े अधिकारी की पूरी मिलीभगत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, पिछले दिनों गाजीपुर में ट्रेन के अंदर इन्हीं शराब तस्करी ने दो जवानों की हत्या कर दी थी। जिसकी जांच गाजीपुर पुलिस कर रही है। सूत्रों से पता चला है कि विवेचना ठीक तरीके से नहीं की जा रही है। आरपीएफ के कमांडेंट स्तर के अधिकारियों को बचाया जा रहा है। सही अपराधी बेनकाब नहीं हो पाएंगे। इस घटना की जांच कर सीमा से हो रही शराब तस्करी की सीबीआई जांच कराई जाए। इस संबंध में आदेश जारी करें ताकि राजस्व विभाग की चोरी भी रोकी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें