सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के इसरवार गांव के पास भारत गैस प्लांट के पास शनिवार को गैस लदे टैंकर ने बाइक सवार मामा भांजे को टक्कर मार दी। मामा राजकुमार (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भांजा अजय कुमार बनवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी बाजार भिजवाया। चिकित्सकों राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान
निवासी मई हरदोपट्टी थाना चौरी भदोही के रूप में हुई है। वह अपने सरैया भदोही निवासी अजय कुमार बनवासी के साथ कपसेठी थाना क्षेत्र के इसरवार गांव में रिश्तेदार के पास जा रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि गैस प्लांट के आसपास टैंकरों की तेज रफ्तार और लापरवाही से अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन ट्रक चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्त निगरानी और स्पीड कंट्रोल की मांग की है। थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने बताया कि आसपास लगे सीसी कैमरों की मदद से प्रकरण की जांच की जा रही है। आरोपी टैंकर चालक की तलाश की जा रही है।