फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से रूबरू होगी जेआरएम की टीम

Fri, 04 Jan 2013 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बेसिक स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता, सफाई व्यवस्था और शिक्षण प्रणाली की जांच के लिए विश्व बैंक से ज्वाइंट रिव्यू मिशन (जेआरएम) की टीम इसी माह आने वाली है। इसमें विश्व बैंक और सर्व शिक्षा अभियान से जुड़े अधिकारियों के अलावा किसी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर या रीडर शामिल होंगे। टीम के सदस्य स्कूलों में बच्चों से रूबरू होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है। स्कूलों की कमियां दूर की जा रही हैं।
विज्ञापन

जेआरएम टीम सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति, यूनिफार्म, मिड-डे मील आदि सुविधाओं, स्कूलों की स्थिति, छात्र-शिक्षक अनुपात, शौचालय आदि का जायजा लेगी। निरीक्षण के दौरान टीम बच्चों से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी लेगी। कक्षावार उनसे सवाल पूछकर शैक्षिक गुणवत्ता का स्तर भी परखेगी। टीम के सदस्य बिना बताए जिले के ग्रामीण या शहर क्षेत्र के किसी भी विद्यालय का निरीक्षण कर सकते हैं। इसको लेकर बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग स्कूलों की रंगाई से लेकर शैक्षिक गुणवत्ता, यूनिफार्म वितरण आदि को लेकर तैयारी में जुट गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी परमहंस सिंह यादव का कहना है कि इसी माह टीम के आने की उम्मीद है। टीम के सदस्य स्कूलों में जाकर सभी बिंदुओं की गहनता से जांच-पड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें