वाराणसी। पुलिस के सामने किशोर की पिटाई के मामले को शुक्रवार को डीजीपी ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाही का निर्देश दिया है। भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड स्थित कबीरनगर कॉलोनी में नशे में धुत बिना नंबर प्लेट की कार सवार मनबढ़ो ने घटना को अंजाम दिया था। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी भेलूपुर को सौंपी गयी है।
ज्ञात है कि गत गुरूवार को कबीरनगर कालोनी में नशे में धूत बिना नंबर प्लेट की तेज रफ्तार कार सवार मनबढ़ो ने बारहवीं के छात्र अमित की मोटरसाइकिल को पिछे से धक्का मार दिया था, छात्र के विरोध करने पर मनबढ़ों ने जमकर पीटा। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची दुर्गाकुंड पुलिस मूकदर्शक बनी रही और बदमाश पुलिस के सामने किशोर को पीटते रहे। किसी तरह पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस चौकी ले गई जहां पीड़ित छात्र को आरोपियों के साथ पुलिस चौकी के केबिन में देर रात 11बजे के बाद तक बंद रखा गया और बिना कार्रवाही किये आरोपियों को छोड़ दिया गया। दूसरे दिन किशोर छात्र के पिता को पुलिस चौकी पर बुलाकर सुलहनामा पर हस्ताक्षर कराकर खानापुर्ति कर दिया गया। प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए डीजीपी ने ट्वीटर के माध्यम से कार्रवाही कर अवगत कराने का निर्देश दिया। उसी क्रम में क्षेत्राधिकारी भेलूपुर अयोध्या प्रसाद सिंह को जांच सौपी गयी है।
एटीएम बदलकर जालसाज ने खाते से निकाले 3.63 लाख
वाराणसी। हरहुआ निवासी रामरतन यादव नौ अप्रैल को कचहरी स्थित एटीएम से पैसा निकालने गए उसी दौरान एक जालसाज ने उन्हें अपने झांसे में लेकर उनका एटीएम बदल दिया। इसकी जानकारी उन्हें नही हो पाई। जब यह पासबुक अपडेट करने बैंक पहुंचे तो इनके होश उड़ गए। इनके खाते से नौ तारीख से लेकर अभी तक लगातार पैसा निकाला गया था। शनिवार को उन्होंने कैंट थाने पर तहरीर दिया जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। उसके खाते से कई बार में 3.63लाख अलग-अलग तारीखों में निकाले गए हैं।