वाराणसी। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री संजय सिंह दाढ़ी की चोरी हुई कार बरामद नही होने पर पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया है। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता कचहरी में जुलूस निकालेंगे और फिर डीएम पोर्टिको के नीचे धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे।
अधिवक्ता रंजन मिश्र और पुनीत सिंह की ओर से दिए गए प्रस्ताव में कहा गया कि महामंत्री संजय सिंह की कार बीते 17 जनवरी की रात को अर्दली बाजर से चोरी हो गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अभी तक गाड़ी बरामद नही हुई और एसएसपी से कई बार प्रतिनिधिमंडल मिला उसके बाद भी सिर्फ आश्वासन ही मिला। समूचे मामले में सिर्फ लापरवाही बरती गई है इसके चलते अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश है। बैठक की अध्यक्षता सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रभुनाथ पांडेय और संचालन बनारस बार महामंत्री रजनीश मिश्र ने किया। बैठक में बनारस बार अध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास्तव, जयंत कुशवाहा, सूर्यभान सिंह, अशोक कुमार, अभिमन्यु मिश्र, पंकज सिंह, विकास श्रीवास्तव, महेंद्र नाथ पाठक आदि शामिल रहे।