बीएचयू अस्पताल में उमंग फार्मेंसी पर हंगामा
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल परिसर स्थित उमंग फार्मेसी पर गुरुवार को कुछ छात्रों ने हंगामा मचाया। आरोप है कि विश्वविद्यालय परिसर में होने वाले एक आयोजन के लिए फार्मेसी संचालक से ये लोग चंदा मांगने गए थे। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और प्राक्टोरियल बोर्ड सदस्यों के पहुंचने पर अराजकतत्व वहां से भागे। शाम करीब पांच बजे करीब दर्जन भर छात्र फार्मेसी के मुख्य दुकान पर पहुंचे और किसी बात को लेकर चंदा मांगने पहुंचे। संचालक ने जब मना किया तो वह दुकान बंद कराने की धमकी देने लगे। उधर स्थिति बिगड़ता देख संचालक ने पुलिस और प्राक्टर आफिस को दी। पुलिस के पहुंचते ही छात्र वहां से भाग निकले।