फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कुंड की खोदाई के दौरान मिले 902 बुलेट, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 15 Jan 2021 10:17 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कुंड की खोदाई में मिले बुलेट
विज्ञापन

वाराणसी के काशीपुरा स्थित कर्णघंटा मोहल्ले में वेदव्यास मंदिर के बगल स्थित कुंड के जीर्णोद्धार के लिए शुक्रवार को खोदाई चल रही थी। इस दौरान डिब्बे और बोरियों में 902 बुलेट मिले। मजदूरों की सूचना पर मंदिर के पुजारी विश्वनाथ दूबे ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर इंस्पेक्टर चौक के साथ सीओ दशाश्वमेध पहुंचे। सभी बुलेट को कब्जे में लेकर उनकी जांच के लिए पुलिस उन्हें लखनऊ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजेगी।

विज्ञापन


चौक थाना अंतर्गत काशीपुरा स्थित कर्णघंटा मोहल्ले में वेदव्यास मंदिर के बगल स्थित कुंड के जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। दोपहर में खोदाई के दौरान मजदूरों को एक डिब्बे में बुलेट रखे मिले तो उन्होंने पुजारी को सूचना दी। पुजारी की सूचना पर इंस्पेक्टर चौक के साथ सीओ दशाश्वमेध आए। डिब्बे को निकलवा कर और खोदाई कराई गई तो एक बोरी में भी बुलेट रखे मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद बुलेट को थाने लाया गया और तौला गया तो उसका वजन आठ किलो 500 ग्राम निकला। सीओ दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि बोरे में बुलेट थी और उससे किसी भी तरह का नुकसान नहीं है। यह असलहे से निकली हुई गोली के आगे वाला हिस्सा है। एहतियातन इसे जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। हो सकता है कि कोई कबाड़ी उसे इकट्ठा कर रखा होगा या फिर कोई जुटा कर रखा रहा होगा। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की जांच में स्पष्ट हो जाएगा कि बुलेट कहां से यहां आई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें