फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में बच्चों के पतंग लूटने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, छह जख्मी

Fri, 15 Jan 2021 09:46 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

भदोही के खमरिया नगर में शुक्रवार को बच्चों के बीच पतंग लूटने को लेकर शुरू हुआ विवाद दो समुदायों के बीच तनाव की वजह बन गया। मारपीट में छह लोग जख्मी हो गए। एक पक्ष के कई लोग लाठी, डंडे और अन्य हथियार से लैस होकर दूसरे पक्ष के घर में घुस गए। आरोप है कि उस वक्त घर में केवल महिलाएं और बच्चे ही थे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह दस बजे पतंग लूटने के चक्कर में दो बालक आपस में भिड़ गए। बच्चों की लड़ाई में बीच बचाव करने आए बड़े भी आमने सामने हो गए। इस बीच एक तरफ से अपशब्द बोलने से विवाद बढ़ गया। मारपीट में एक तरफ से विक्की शर्मा, आकाश शर्मा, मिन्कू शर्मा, शनि शर्मा और दूसरी तरफ से महताब खान और अजमल को चोट आई। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक समुदाय के लोग दूसरे समुदाय के घर के अंदर घुसकर मारपीट कर रहे हैं।

आरोप है कि जिस वक्त दूसरे समुदाय के लोग घर में घुसकर मारपीट कर रहे थे, उस वक्त घर में केवल तीन महिला और तीन चार बच्चे ही थे। पुरुष नहाने के लिए भोगांव घाट गए थे। चश्मदीदों के मुताबिक हमलावर लाठी, डंडे, तेजाब, हाकी, भाला लेकर हमला करने आए थे। जानकारी मिलने के बाद औराई थाना प्रभारी विनोद दुबे मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने इस मामले में देर रात वार्ड संख्या एक कुटिया दशमी की बारी खमरिया निवासी बाबू खान, महताब आलम, तनवीर खान, अजमल खान और चंटू खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें