फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वाहन स्टैंड के खिलाफ चला अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश के बाद बृहस्पतिवार दोपहर से शाम तक अवैध वाहन स्टैंड को खाली कराया गया। ट्रैफिक पुलिस, एआरटीओ, नगर निगम की संयुक्त टीम ने शहर के अवैध स्टैंड के खिलाफ अभियान चलाकर 83 वाहनों का चालान व 13 वाहनों को सीज किया।
विज्ञापन

एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार एआरटीओ, नगर निगम की टीम को साथ लेकर चौकाघाट स्थित लकड़मंडी के सामने लगने वाले अवैध वाहन स्टैंड को खाली कराया गया। इस दौरान गाजीपुर, बलिया की चलने वाली बसों का चालान किया गया। बस संचालकों को हिदायत दी गई कि दोबारा बसें यहां न खड़ी हों। आयुर्वेद कालेज चौकाघाट के सामने तक का मार्ग साफ कराया गया। कैंट फ्लाईओवर के नीचे खड़े होने वाले छोटे-बड़े वाहनों को हटाया गया, कुछ वाहनों को सीज किया गया। इस तरह नदेसर, सर्किट हाउस के पास, भेलूपुर और सिगरा में टीम ने अभियान चलाकर अवैध वाहन स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई की। कुल छोटे-बड़े 83 वाहनों का चालान और 13 को सीज किया गया। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने बताया कि अवैध वाहन स्टैंड संचालित कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसीपी ट्रैफिक सहित सभी टीआई को सख्त निर्देश दिया गया है कि डग्गामार वाहनों का संचालन किसी भी सूरत में न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें