फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लहरतारा में आठ घंटे बिजली गुल, पानी को तरसे तीन हजार परिवार; वजह जान लें

Thu, 19 Feb 2026 12:43 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

लहरतारा में आठ घंटे बिजली गुल रही। चार घंटे के लिए बिजली विभाग द्वारा शटडाउन लिया गया था, लेकिन अंडरग्राउंड केबल कटने से चार घंटे और बिजली कटी रही। 
विज्ञापन
लहरतारा मार्ग पर मरम्मत करते बिजली कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के लहरतारा इलाके में बुधवार को दिन में आठ घंटे बिजली कटने से लोग परेशान रहे। सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली न रहने से करीब तीन हजार परिवार पानी को तरस गए। अधिकांश घरों में इन्वर्टर काम नहीं कर पाया और मोबाइल डिस्चार्ज होने से लोग और भी असुविधा में रहे। करीब 7:10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई, तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


पहले सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक शटडाउन के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद 3 बजे 11 केवी का अंडरग्राउंड केबल कट जाने से बिजली फिर से चली गई। मंडुवाडीह चौराहे से लहरतारा जाने वाले रास्ते पर सेतु निगम की ओर से कार्य चल रहा था। इसके अलावा बिजली निगम पोल और तार शिफ्ट कर रहा था। 

18 फरवरी को 33 केवी कैंट, लहरतारा, 11 केवी ब्लॉक रोड फीडर पर सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक शटडाउन लिया गया था। शटडाउन के दौरान जेसीबी से अंडरग्राउंड केबल कट गया। सूचना मिलने पर बिजली निगम के डीपीएच उपकेंद्र से अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


अंडरग्राउंड केबल कटने से लहरतारा इलाके के करीब तीन हजार परिवार प्रभावित रहे। इसमें लहरतारा चौराहे से पुल तक की काॅलोनियों और शिवदासपुर के कई हिस्से शामिल हैं। बिजली आपूर्ति बहाल कब होगी, इसकी सही जानकारी न मिलने से हर कोई परेशान रहा।

क्या बोले अधिकारी
सेतु निगम की ओर से करवाए जा रहे काम के दौरान ही 11 केवी का केबल अपराह्न 3 बजे कट गया। इसके बाद नियमानुसार सेतु निगम की ओर से निर्धारित टीम केबल जोड़ने में जुट गई। बिजली निगम की ओर से इसकी निगरानी की जा रही थी। करीब 7 बजे आपूर्ति बहाल हो गई। -कुलदीप कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें