घोसिया। नगर पंचायत घोसिया के कार्यालय में सोमवार को नवगठित बोर्ड की प्रथम हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष रजिया नुमान ने की। इस दौरान चौदहवें वित्त आयोग के तहत एक करोड़ 77 लाख रुपये से नगर का विकास कराने की कार्ययोजना बनाई गई।
बोर्ड की पहली बैठक में तैयार की गई कार्ययोजना में वार्ड 13 स्थित कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल का निर्माण, दो हाईड्रोलिक बंद गाड़ी, एक ट्रैक्टर, कूड़ा एकत्र करने के लिए नगर में दो हजार डस्टबिन, 200 पीस एलईडी बल्ब, स्टेट बैंक से पानी की टंकी तक कवर्स केबिल लगवाने, हाईमास्ट लाइटों को एलईडी में परिवर्तित करने, 30 हैंडपंप, पांच सबमर्सिबल स्थापित करने का काम शामिल किया गया। ताजिया रोड से पक्का चौक बस्ती में नई पाइपलाइन का कार्य, तीन टन क्षमता की चैन पुल्ली, सीलिंग का क्रय, ताजिया रोड, गड़ही मोहल्ला, मुन्नर के मकान से जामा मस्जिद तक इंटर लॉकिंग सड़क और नाली निर्माण, वार्ड नंबर छह में नहर से जोगी के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण, इसके अतिरिक्त और भी कार्ययोजना का प्रस्ताव किया गया। औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने अपने फंड से 25-25 लाख रुपये नगर पंचायत घोसिया, खमरिया और नगर पालिका गोपीगंज की दलित बस्ती में रास्ता निर्माण के लिए देने की घोषणा की। इस मौके पर ईओ अवधेश कुमार भारती, जिलेदार सिंह, संतोष, वंशनारायण समेत सभी सभासद मौजूद रहे।