फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे के बाहर खड़े ट्रक में मृत मिला चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के मथुरापुर बाईपास मार्ग स्थित एक ढाबे के बाहर सड़क पर खड़े ट्रक में सोमवार को चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। चालक की शिनाख्त पानीपत निवासी नागेंद्र (48) के रूप में हुई है। कोतवाली पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि चालक हरियाणा से माल लेकर भदोही आया होगा, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन

घटनास्थल पर जांच के पश्चात भदोही सीओ अभिषेक पांडेय ने बताया कि चालक ऊनी धागा लेकर रविवार को भदोही पहुंचा था। मर्यादपट्टी स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में माल उतारते-उतारते काफी रात हो गई तो बचा माल सुबह उतारने की बात कहकर ट्रक लेकर मथुरापुर स्थित एक ढाबे पर चला गया। उधर ढाबा कर्मचारियों के अनुसार रात लगभग साढ़े नौ बजे चालक वहां आया था। रात्रि भोजन के बाद वह ट्रक में जाकर सो गया। उधर सोमवार को जब ट्रक अपनी जगह से नहीं हिला और चालक का भी पता नहीं चला तो संदेह होने पर लोगों ने ट्रक के अंदर झांक कर देखा। वह ट्रक में मृत अवस्था में पड़ा था। शव को ट्रक से उतार कर तलाशी के दौरान जेब से मिले परिचय पत्र से उसके बारे में पता चला। इस बीच मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी थी। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की मदद से उसके परिवारीजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस को मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें