फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा दुकान में लाखों की डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। थाना क्षेत्र के नवलपुर बसहीं चौराहा स्थित सर्राफा दुकान में घुसकर सोमवार की रात असलहों से लैस डकैत लाखों का माल लूट ले गए। शटर तोड़कर दुकान में दाखिल हुए डकैतों ने नगदी सहित पांच लाख रुपये मूल्य के आभूषण लूटे। एक वृद्ध के शोर मचाने पर जब आसपास के लोग जुटे तो वे फायरिंग करते हुए भाग निकले। रात करीब एक बजे हुई इस वारदात से आक्रोशित व्यापारियों ने डकैतों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। वारदात की सूचना के बाद रात करीब ढाई बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाई है। इसके जरिए डकैतों की तस्दीक का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिवपुर के परमानंदपुर निवासी सालिक सेठ की ‘दीपक आभूषण भंडार’ के नाम से नवलपुर बसहीं में सर्राफा की दुकान है। सोमवार की रात करीब दस बजे रोजाना की तरह दुकान बंद कर वह घर चले गए। रात करीब एक बजे असलहों से लैस डकैत दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए। इसी बीच खटपट की आवाज पर दुकान के पास में ही सोए एक वृद्ध की नींद खुल गई। दुकान का शटर टूटा देख उसने शोर मचाया। इस पर आसपास के घरों के लोग भी जग गए। खुद को घिरता देख बदमाश लूटे गए जेवरात के साथ फायरिंग करते हुए पैदल ही भाग निकले। सूचना पर थानाध्यक्ष शिवपुर, पीआरवी और फैंटम दल मौके पर पहुंचा। मौके से दो खोखे बरामद किए। सीओ कैंट प्रशांत वर्मा भी डाग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल पर छानबीन के लिए पहुंचे।
सालिक सेठ के अनुसार दुकान में 70 हजार नगद के अलावा सोने के नए-पुराने सिक्के, करीब 80 ग्राम आभूषण तथा छह किलो चांदी के आभूषण थे। नगदी समेत पांच लाख रुपये के जेवरात डकैत लूट ले गए। सुबह वारदात की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में व्यापारी चांदमारी पुलिस चौकी पहुंचे। डकैतों की गिरफ्तारी और लूटे गए जेवरात की बरामदगी के लिए पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। सीओ कैंट प्रशांत वर्मा का कहना है कि बदमाश चार की संख्या में थे। खटपट की आवाज पर पास में सोए एक वृद्ध ने शोर मचाया तो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें