फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकार्पण और शिलान्यास के लिए 21 परियोजनाएं तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बड़ी परियोजनाओं के साथ दिसंबर में पूरी होने वाली 13 परियोजनाओं को और तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा आठ परियोजनाओं के शिलान्यास की भी योजना है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के 29 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर 91423.20 लाख रुपये की 13 परियोजनाओं का लोकार्पण और 4818.26 लाख रुपये की 8 परियोजनाओं के शिलान्यास की तैयारी की गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक शिलान्यास वाली अधिकतर परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि कुछ के निर्माण पूर्ण होने की स्थिति में हैं। इसके लिए उच्चाधिकारियों के स्तर से इन परियोजनाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है। साथ ही काम पूर्ण करने केलिए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को 20 दिसंबर तक का मौका दिया गया है, ताकि 29 दिसंबर को इन परियोजना का शिलान्यास कराया जा सके।
विज्ञापन

--------------
लोकार्पण के लिए प्रस्तावित परियोजनाएं
परियोजना- अनुमानित लागत (लाख में)
-आराजीलाइन परिक्षेत्र में पशु चिकित्सा पालीक्लीनिक -564.98
-शहर में वरूणा नदी के चैनेलाइजेशन एवं तटीय विकास कार्य-19156
-शहर केअंतर्गत 81 हेरिटेज स्थलों पर मूलभूत कराने व हेरिटेज वैल्यू इम्प्रूव का कार्य-1197
-आसरा योजना-अक्था (वरूणापार जोन)-251.08
-आसरा योजना सरायडगरी (टिकरी)-245.59
-आसरा योजना-ऐढ़े (हरहुआ) लमहीं के पास-243.21
-ध्वनि एवं प्रकाश शो सारनाथ-788.47
-केंद्रीय कारागार शिवपुर में बाउंड्रीवाल एवं गेट सहित पाकशाला का निर्माण-81.07
-ट्रांस वरूणा सीवरेज योजना-53322.44
-रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में डेयरी फ्रूड प्रोजेक्ट की स्थापना-14985
-हुकुलगंज-पांडेयपुर के सहत सुधार कार्य-197.67
-साजन सिनेमा से तेलियाबाग मार्ग के चौड़ीकरण, इंटर लाकिंग, टाइल्स रोड़ का कार्य-374.73
-भेलूपुर-सोनारपुर मार्ग का सतह सुधार, केसी ड्रेन का निर्माण-15.96
..................................
इन परियोजनाओं का हो सकता है शिलान्यास
परियोजना-अनुमानित लागत (लाख में)
-शहर में पुराने सीवर का सीआईपीपी लाइनिंग द्वारा जीर्णोद्वार-2109
-सारनाथ स्थित बुद्धा थीम पार्क में आडिटोरियम की साज-सज्जा-585.16
-स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल अवस्थापनाओं की मरम्मत, आवासीय कॉम्पलेक्स, पार्किंग व चेकिंग रूम -755.21
-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारनाथ का भवन निर्माण-750
-सिगरा से महमूरगंज मार्ग की विशेष मरम्मत-75.03
-एनएच-2 के शहरी भाग कैंट-पड़ाव मार्ग के 3 किमी से 10 तक सतह सुधार, माइक्रो, सर्फेसिंग एवं डिवाइडर मरम्मत कार्य-359.47
-लंका-सामने घाट मार्ग पर डिवाइडर व सतह सुधार कार्य-53.28
-पांडेयपुर-कचहरी-गाजीपुर मार्ग के दो लेन फ्लाई ओवर के सर्विस रोड का सतह सुधार व रोड मार्किंग कार्य-131.11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें