फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वनि प्रदूषण के आरोप में दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ध्वनि प्रदूषण के आरोप में रोहनिया और भेलूपुर थाने में एक ग्राम प्रधान और एक मैरिज हाल पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों प्रकरण की शिकायत सत्या फाउंडेशन के संस्थापक सचिव चेतन उपाध्याय ने पुलिस से की।
विज्ञापन

रोहनिया थाना क्षेत्र के मातलदेई के ग्राम प्रधान मोती के घर बुधवार की रात बिरहा और आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। रात 10 बजे के बाद गांव के जय प्रकाश उपाध्याय ने पुलिस से इसकी शिकायत की। आरोप है कि पुलिस के आने पर भी प्रधान नहीं माने। इसी तरह बुधवार की रात ही भेलूपुर थाना क्षेत्र के ककरमत्ता-लखरांव इलाके में कलश मैरिज हाल में शादी आयोजित थी। समारोह में बिना कैनोपी वाले दो जनरेटरों का इस्तेमाल किया गया। मौके से गुजर रहे चेतन उपाध्याय की नजर पड़ी तो उन्होंने फेसबुक पर लाइव प्रसारण कर भेलूपुर पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें