फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सोलह जनवरी से 3045 छात्र देंगे पॉलीटेक्निक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक समेत निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थियों की विषम सेमेस्टर की परीक्षा 16 जनवरी से होगी। 13 फरवरी तक कराई जाने वाली परीक्षा के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया। जिले में दो पाली में 3045 परीक्षार्थी कैमरे की निगरानी में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

जिले में राजकीय महिला पालीटेक्निक के साथ ही निजी पालीटेक्निक की संख्या 30 से अधिक (फार्मेसी को मिलाकर) है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 11.30 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 4.30 बजे तक कराई जाएगी। ऐसा पहली बार होगा जब जिले के निजी कॉलेजों की परीक्षा के लिए केवल एक केंद्र राजकीय महिला पालीटेक्निक को चुना गया है। अब तक राजकीय इंटर कॉलेजों को भी केंद्र बनाया जाता रहा है। कार्यक्रम जारी होने के बाद से ही तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
महिला पालीटेक्निक में इन केंद्रों की होगी परीक्षा
राजकीय महिला पालीटेक्निक
एंबिशन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, पड़ाव
सरस्वती हायर एजूकेशन एंड टेक्निकल कॉलेज आफ इंजीनियरिंग बाबतपुर
बाबा बिंदेश्वरी सिंह इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट सिंधोरा रोड
काशी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी मिर्जामुराद
एसएएमएस इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी भेलखा शिवपुर
बनारस इंस्टीट्यूट आफ पालीटेक्निक एंड इंजीनियरिंग
श्री भागवत इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, देलहना
डॉ. विजय इंस्टीट्यूट आफ एजूकेशन एंड टेक्नोलॉजी कैथी
राज पालीटेक्निक सिसवा, बाबतपुर
संस्थान परिसर में छात्रों की संख्या के अनुसार उनके बैठने के स्थान का चयन कर लिया गया है। परीक्षा से जुड़ी बाकी तैयारियां भी कराई जा रही हैं। - डॉ. उमेश चंद्र सोनकर, परीक्षा अधिकारी, राजकीय महिला पालीटेक्निक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें