फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरवी ऑफ द डे का चयन कर पुलिस करेगी ट्वीट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जोन के दस जिलों में अब रोजाना यूपी 100 के पुलिस रिस्पांस व्हीकल में से सबसे बेहतर कार्यप्रणाली वाले एक को पीआरवी ऑफ द डे चयनित कर पुलिसकर्मियों की फोटो और विवरण ट्वीट किया जाएगा। यह निर्देश एडीजी पीवी रामाशास्त्री ने जोन के दस जिलों के पुलिस अधीक्षकों को दिया है। इसके लिए पीआरवी के रिस्पांस टाइम, पुलिसकर्मियों की बातचीत के तौरतरीके और फरियादी का फीडबैक महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन

एडीजी जोन ने कहा कि क्कष्टह्रक्क मोबाइल ऐप का पुलिस अधीक्षक प्रचार-प्रसार कराएं। बीट पुलिसिंग ऐप सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने मोबाइल पर अपलोड कर लें। सभी क्षेत्राधिकारी यूपी पुलिस पीएमएस ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लें। क्राइम सीन की वीडियो और फोटोग्राफी कराई जाए। गोवंश की तस्करी से संबंधित आरोपियों के गिरोह को हर हाल में पंजीकृत किया जाए। थानों पर खड़े वाहनों का निस्तारण कराया जाए। थानों के टॉप 10 अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। सीसीटीएनएस से जुड़ी शिकायतें आ रही हैं इन्हें नोडल अधिकारी गंभीरता से लें और समाधान कराएं।
24 थानों पर पैरवी सहायक अधिकारी तैनात
वाराणसी। जिले के थानों पर दर्ज मुकदमों की पैरवी अदालत में त्वरित और प्रभारी गति से हो। इसके लिए एसएसपी ने जिले के 24 थानों में 24 दरोगा को पैरवी सहायक अधिकारी के तौर पर तैनात किया है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सहायक पैरवी अधिकारी के तौर पर तैनात किए गए दरोगा का काम हत्या जैसे गंभीर अपराधों और पॉक्सो एक्ट व गैंगेस्टर एक्ट आदि के आरोपियों के खिलाफ अदालत में प्रभावी तरीके से पैरवी कर उन्हेें सजा दिलाएंगे। इसके साथ ही नियमित रूप से मॉनीटरिंग सेल, अभियोजन अधिकारी और डीजीसी क्रिमिनल के संपर्क में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें