फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जनवरी से कैंप करेगी विदेश मंत्रालय की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों की मॉनिटरिंग के लिए 15 जनवरी से विदेश मंत्रालय की टीम वाराणसी पहुंच जाएगी। इसके बाद आयोजन स्थलों पर मंत्रालय की टीम सीधी मॉनिटरिंग करेगी। ऐढ़े टेंट सिटी में विदेश मंत्रालय सहित आधा दर्जन मंत्रालयों के कार्यालय भी शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए हस्तकला संकुल और बड़ा लालपुर स्टेडियम में तैयारियां की जा रही है। इसके अलावा शहर के होटल और टेंट सिटी में प्रवासी मेहमानों के ठहराने की व्यवस्था की गई है। इस आयोजन के दौरान विदेश मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, एनआरआई सहित इससे जुड़े मंत्रालयों के कार्यालय यहां खुलेंगे। इसके अलावा हस्तकला संकुल में प्रधानमंत्री का अस्थाई कार्यालय भी 20 जनवरी से काम करना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें