फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: वाराणसी से गोरखपुर जाएंगी 200 रोडवेज बसें, प्रधानमंत्री की रैली में परिवहन निगम

Sat, 04 Dec 2021 11:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन
परिवहन निगम एक बार फिर से परिक्षेत्र की 200 बसों को गोरखपुर भेजने की तैयारी कर रहा है। यह बसें छह सितंबर को गोरखपुर भेजी जानी है। बीते माह भी 14 नवंबर को 200 बसें सुल्तानपुर भेजी गई थीं। यह जानकारी क्षेत्रीय प्रबंधक केके तिवारी ने दी।
विज्ञापन

दरअसल सात दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गोरखपुर में रैली है, इसके लिए बसों को मंगाया गया है। परिक्षेत्र के सभी आठ डिपो से बसों को इकट्ठा करने की कवायद शुरू हो गई है। इसमें काशी, कैंट और ग्रामीण सहित परिक्षेत्र के अन्य जनपदों की निगम की बसें भेजी जाएंगी। अब तक 78 बसों की सूची भी तैयार की जा चुकी है।

इनके अलावा अन्य बची 122 बसों की सूची भी रविवार शाम तक मुख्यालय को भेजी जानी है। इन बसों के गोरखपुर जाने से तीन दिनों तक कैंट रोडवेज सहित वाराणसी परिक्षेत्र के सभी आठ डिपो में बसों के परिचालन पर प्रभाव पड़ेगा। वहीं गोरखपुर में आयोजित होने वाली पीएम की रैली में परिवहन निगम को पूर्वांचल से कुल 1750 बसों की व्यवस्था करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें