फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन से पहले उनका चुनाव कार्यालय खोले जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महमूरगंज में चुनाव कार्यालय खोला जाना है, जिसका उद्घाटन करने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इसी सप्ताह बनारस आ सकते हैं। हालांकि अभी उद्घाटन की तिथि फाइनल नहीं हो पाई है। इस दौरान अमित शाह नामांकन की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद प्रधानमंत्री के नामांकन की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को नामांकन करेंगे और इससे एक दिन पहले रोड शो भी होगा। माना जा रहा है कि नामांकन में उत्तर प्रदेश सहित भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और सभी बड़े भाजपा नेता मौजूद रहेंगे। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि महमूरगंज स्थित स्टेट बैंक से पहले चुनाव कार्यालय खुलेगा। इसका उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। उद्घाटन और अमित शाह के आने की तिथि तय नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें