वाराणसी। परिवार और पत्नी से नाराज बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के काशी में होने की अटकलें पूरे दिन लगाई जाती रहीं। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन की उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। हालांकि तेज प्रताप ने खुद को बिहार के गोपालगंज में बताया।
पिछले दिनों पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद तेज प्रताप यादव सुर्खियों में हैं। सोमवार से ही उनके वाराणसी आने और रुकने की अटकलें लगती रहीं। सोशल मीडिया पर परिवार से नाराज होने के बाद तेज प्रताप यादव के काशी पहुंचने और बाबा विश्वनाथ के दर्शन की फोटो तक वायरल हो गई। हालांकि पुलिस सूत्रों के अनुसार बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप के मोबाइल की लोकेशन पहले चंदौली और फिर मथुरा की मिली है। उधर, अमर उजाला संवाददाता से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि मैं काशी क्यों आऊंगा। गोपालगंज में हूं और यहीं से बाबा का दर्शन कर लिया है। मैं कहीं गायब नहीं हूं, लोग ऐसे ही बातें कर रहे हैं।