फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरी 12 घंटे की, लग गए 25 घंटे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दिल्ली सहित एनसीआर और पूर्वांचल तक फैले धुंध और जगह-जगह मरम्मत कार्यों के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लंबी दूरी की प्रमुख गाड़ियां छह से 12 घंटे तक देरी से चल रही हैं। मंडुवाडीह सुपरफास्ट को नई दिल्ली से बनारस की 12 घंटे की दूरी तय करने में 25 घंटे से ज्यादा लग गए। सोमवार की दोपहर सवा ग्यारह बजे के बजाए इसके रात 11:30 बजे के बाद मंडुवाडीह स्टेशन पहुंचने की सूचना थी। इसी तरह काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के नौ घंटे लेट होने से यात्री बेहाल नजर आए। कई अन्य ट्रेनें भी विलंबित रहीं।
विज्ञापन

ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते प्लेटफार्मों से यात्री हाल तक भीड़ लगी रही। एक तरफ यात्री इंतजार करते बेहाल नजर आए तो वहीं परिवारीजनों को रिसीव करने स्टेशन पहुंचे लोगों को भी घंटों झेलना पड़ा। बरेली से आनी वाली बरेली एक्सप्रेस भी नौ घंटे की देरी से कैंट स्टेशन पहुंची। वहीं जय नगर से दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी छह घंटे देरी से चल रही थी। जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस और सियालदह एक्सप्रेस भी सात-सात घंटे विलंबित रहीं। जोधपुर से आने वाली मरुधर एक्सप्रेस के अलावा पटना से कोटा सात घंटे और गुवाहटी से इंदौर जाने वाली गुवाहटी-इंदौर एक्सप्रेस के आठ घंटे देरी से आने की सूचना थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें