फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की समीक्षा बैठक ने उड़ाई अफसरों की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को सर्किट हाउस में जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। एक घंटे की बैठक के दौरान कुल 31 बिंदुओं पर समीक्षा होनी है लेकिन अफसरों के पास प्रगति दिखाने के नाम पर आधे-अधूरे कार्यों के सिवाय कुछ भी नहीं है। दरअसल, सीएम के सख्त निर्देश के बावजूद मंडुवाडीह आरओबी, बलुआ घाट पुल और रामनगर सामने घाट पुल का निर्माण 27 जून तक तय समय में पूरा नहीं कराया जा सका है। पेयजल के मामले में भी सीएम ने लंबित योजनाओं को चालू कराने की ताकीद की थी लेकिन उस दिशा में शुरू कवायद आगे नहीं बढ़ सकी। इस लापरवाही पर सीएम की नाराजगी की संभावना के मद्देनजर संबंधित विभागीय अधिकारियों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

सीएम ने अपने 26 मई के दौरे में अफसरों को 27 जून तक सामने घाट और बलुआ घाट पुल और मंडुवाडीह आरओबी का निर्माण पूरा कराने और सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का निर्देश दिया था। तब अफसरों ने आश्वस्त किया था कि काम समय से हो जाएगा। यही नहीं, बरसात शुरू हो चुकी है और शहर में आईपीडीएस के तहत भूमिगत वायरिंग के काम की भी गति तेज नहीं हो पाई है।
दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक सर्किट हाउस में होने वाली समीक्षा बैठक के बाद आधे घंटे समय आरक्षित रखा गया है। माना जा रहा है कि समीक्षा में सामने घाट, मंडुवाडीह और बलुआ घाट फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा प्रमुख होगा। इसके अलावा वरुणा कॉरिडोर का मसला भी उठ सकता है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को ओडीएफ करने के अलावा 24 घंटे बिजली आपूर्ति और पेयजल योजनाओं पर भी सीएम की विशेष नजर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें