फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPS Transfer:देर रात पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 18 IPS अफसरों का तबादला; किसे मिली वाराणसी रेंज की जिम्मेदारी

Fri, 05 Jan 2024 10:29 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/बलिया

सार

वाराणसी के डीआईजी अखिलेश चौरसिया को भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा गया है।  डॉ. ओम प्रकाश सिंह को वाराणसी परिक्षेत्र का उप महानिरीक्षक बनाया गया। बता दें कि ओपी सिंह इससे पहले बदायूं में बतौर एसएसपी तैनात थे। 
विज्ञापन
आईपीएस के हुए तबादले
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार देर रात उस समय पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया जब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ी संख्या में आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया। 18 अफसरों का ट्रांसफर समेत 11 जिलों के कप्तान भी बदले गए। 

विज्ञापन

वाराणसी के डीआईजी अखिलेश चौरसिया को भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा गया है। डॉ. ओम प्रकाश सिंह को वाराणसी परिक्षेत्र का उप महानिरीक्षक बनाया गया। बता दें कि ओपी सिंह इससे पहले बदायूं में बतौर एसएसपी तैनात थे। 

वहीं हाल ही में डीआईजी पद पर पदोन्नत हुए बलिया के एसपी एस आनंद का स्थानांतरण डीआईजी एसटीएफ के पद पर कर दिया गया है। उनके स्थान पर आईपीएस देव रंजन वर्मा को बलिया का एसपी बनाया गया है। देवरंजन वर्मा इससे पहले एसपी रेलवे लखनऊ के पद पर तैनात थे। एसपी देवरंजन वर्मा मूलत: लखनऊ के रहने वाले हैं। वह 2011 बैच के आईपीएस है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें