फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई पर जानलेवा हमले का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जल निगम (पेयजल) के जेई सुशील कुमार और ठेकेदार कमलेश कुमार सिंह व भूपेंद्र सिंह पर जानलेवा हमले के एक और आरोपी को शनिवार को लंका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की शिनाख्त गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के फरिदहा निवासी विशाल सिंह के तौर पर हुई है। इस मामले में 10 बदमाशों को सीसीटीवी फुटेज की मदद से चिह्नित किया गया था। इनमें से अब तक आठ को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमों की छापामारी जारी है।
विज्ञापन

लंका-अस्सी मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के समीप लंका-रवींद्रपुरी मार्ग पर मंगलवार की रात पेयजल पाइपलाइन की गैपिंग सही करने के लिए सड़क खोदी जा रही थी। रात डेढ़ बजे के लगभग रवींद्रपुरी की ओर से बाइक सवार दो युवक आए और गड्ढे में बाइक फंसने पर उनसे उलझ गए। फिर अपने दोस्तों को बुलाकर जेई और ठेकेदारों पर लाठी, डंडा, हॉकी और रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जेई सुशील को एयर लिफ्ट कर नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती ठेकेदार कमलेश और भूपेंद्र की हालत में सुधार बताया गया है। इस बारे में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि लंका इंस्पेक्टर संजीव मिश्रा की अगुवाई में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें