फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पांच ब्लॉक के 16 गांव बालश्रम मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पांच ब्लॉक के 16 गांवों को बालश्रम मुक्त घोषित किया गया। यह निर्णय मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को विकास भवन में हुई जिला स्तरीय बाल श्रम उन्मूलन समिति की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में सहायक श्रमायुक्त देवव्रत यादव ने बताया कि वर्तमान में जिले के 5 ब्लाक के 16 गांव को बालश्रम से मुक्त कराने के लिए गांव और ब्लाक स्तर पर प्रस्ताव पारित कराया जा चुका है। इसका अनुमोदन सीडीओ की अध्यक्षता में गठित जनपदीय बाल श्रम उन्मूलन समिति द्वारा किया जाना अपेक्षित है। जिसे समिति द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। सीडीओ ने कहा कि 6 ब्लाक के 44 गांवों एवं 44 शहरी वार्डों के सर्वेक्षण में चिह्नित कामकाजी बच्चों के परिवारों को सरकारी योजनाओं से कवर किया जाए। इसके लिए श्रम विभाग को कामकाजी बच्चों की सूची उपलब्ध कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री के 100 दिवसों की कार्ययोजना बनाई गई है। इसमें नया सवेरा योजना से कवर जिले में चिह्नित हॉटस्पॉट (ग्राम पंचायत, शहरी वार्ड) को बाल श्रम मुक्त घोषित किया जाना है। इसके तहत 12 जून को अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस लखनऊ में कार्यक्रम होगा। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें