संदिग्ध लोगों को पकड़कर ले जाती पुलिस
- फोटो : ं
उपद्रवियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की ओर से टीयर गैस छोड़ी गई थी और जवाबी पथराव किया गया था। देर रात तक दोनों ओर से गुरिल्ला वार जारी रहा। रात में ही पुलिस की ओर से थाने की दीवार जुड़वाई गई।
सुबह आसपास को जनपदों की पुलिस के पहुंचने के बाद प्रभावित बाजारों को छावनी में तब्दील कर दिया गया। हर नाके और चौराहे पर पुलिस तैनात रही। सुबह-सुबह ही एडीजी अभियोजन आशुतोष पांडेय, कमिश्नर कनक त्रिपाठी के साथ ही शासन की ओर से तैनात किए गए नवागत डीआईजी जे रविंद्र गौड़ बिना चार्ज लिए ही पहुंच गए। सभी ने दक्षिण टोला थाने में अपना डेरा जमा लिया।
हालात का जायजा लेते एडीजी अभियोजन आशुतोष पाण्डेय और एसपी अनुराग
यहीं पर पीस कमेटी की मीटिंग करने के साथ ही फ्लैग मार्च भी निकाला गया। फ्लैग मार्च में पुलिस के साथ ही, तीन कंपनी पीएससी के साथ ही एक कंपनी आरएएफ भी शामिल रही। मतलूबपुर, डोमनपुरा, मिर्जा हादीपुरा होते हुए चकिया से वापस मिर्जा हादी पुरा तिराहा, औरंगाबाद, टीसीआई मोड़, संस्कृत पाठशाला, घास बाजार, सदर चौक, रौजा होते हुए शहर कोतवाली बाल निकेतन तक फ्लैग मार्च किया गया।
रूट मार्च करते आरएफ के जवान
प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक वारदातों के लेकर दक्षिण टोला थाने में दो मुकदमे दर्ज दिए गए हैं। एसओ की तहरीर पर 85 नामजद और 550 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है। थाने में तोड़फोड़ करने आगजनी आदि के आरोप में थाने के मुंशी की तहरीर पर 72 नामजद और 335 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध दर्ज किया गया है।
पुलिस ने 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नौ आरोपियों के विरुद्ध रासुका लगाने की तैयारी है। इसकी संस्तुति शासन से कर दी गई है। एडीजी, कमिश्नर और डीआईजी कैंप किए हुए हैं। शहर के भीतरी इलाकों में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात रहे। दुकानें बंद रहीं।
मऊ के डोमनपुरा में रूट मार्च के दौरान कमिश्नर कनक त्रिपाठी, डीआइजी जे रवींद्र गौड़ व अन्य आला अधिकारी
- फोटो : ं
बाहरी इलाकों में सामान्य स्थिति रही। भीतरी इलाकों में लोगों के आने जाने पर पाबंदी रही। वीडियो, फोटो और समाचार-पत्रों में छपी फोटो के आधार पर पुलिस उपद्रवियों को चिह्नित करने का काम कर रही है। नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी के विरोध में सोमवार को नगर में हुए उपद्रव से मंगलवार को जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में दिखाई दिया। इस दौरान सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र सिंह खुद ही घटना के बाद जिला अस्पताल में डटे रहे। वहीं जिला अस्पताल के साथ नगर सीमा स्थित अस्पतालों के चिकित्सकों को ऑन ड्यूटी पर तैनात रहने का निर्देश दिया।
तीन एएलएस तथा पांच एंबुलेंस रही तैयार
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए तीन एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस तथा पांच 108 एंबुलेंस को तैनात किया गया था। साथ ही एक फिजिशियन, एक सर्जन सहित पांच चिकित्सकों का अतिरिक्त दल खुद उनकी नेतृत्व में था।
मदरसा बंद होने के बाद वापस लौटते छात्र
- फोटो : ं
आज भी बंद रहेंगे इंटर तक के स्कूल
मऊ डिस्ट्रक्ट मजिस्ट्रेट ने देर शाम अगले आदेश तक स्कूल कालेजों सहित सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए। एनआरसी को लेकर हुए विवाद को देखते हुए जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने एक से बारहवीं तक निजी से लेकर सरकारी स्कूलों का अवकाश आगामी सूचना तक 18 दिसंबर तक बढ़ा दिया है।
बताते चले कि बवाल के बाद मंगलवार को डीएम ने सभी स्कूल-कॉलेेेजों में अवकाश कर दिया था। वहीं मंगलवार को पुन: डीएम ने आगामी आदेश तक कक्षा एक से बारहवीं तक के सभी निजी-सरकारी सभी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की है।