वाराणसी में कोरोना का संक्रमण जिस तरह कम होता जा रहा है उसको लेकर अब स्वास्थ्य विभाग राहत की सांस ले रहा है। जनवरी के दूसरे सप्ताह तक जहां हर दिन 300 से 400 मरीज मिलते थे वहीं अब मरीजों की संख्या घटकर 200 से कम आ गई है। शुक्रवार को जिले में 155 नए मरीज मिले हैं जिसके बाद संक्रमण दर भी कम होकर तीन प्रतिशत तक पहुंच गई है।
स्वास्थ विभाग को मिले 5160 सैंपल की रिपोर्ट में 155 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है उनमें से 10 लोगों को कोविड अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा। पिछले 10 दिन में एक दिन में सबसे ज्यादा अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज शुक्रवार को रहे। अब तक रोजाना अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी पांच से कम ही होती थी।